युवा प्रकोष्ठो की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर संपन्न 

सोनभद्र : समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे ने बताया कि समाजवादी युवा प्रकोष्ठों की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष  ज्यूतेश गौतम ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल एवं सुरेश यादव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का रीड युवा ही होता है युवाओं के ही बल पर समाजवादी पार्टी का संगठन चलता है। युवाओं के संगठन से ही समाजवादी पार्टी का सांसद, विधायक बनता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने का काम किया और अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में युवाओं को रोजगार एवं उन्हें आगे बढ़ने का काम किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल एवं सुरेश यादव ने कहा कि युवा एक ऐसी शक्ति है जो हमेशा हर मुकाम पर खड़ा रहती है। इसलिए युवाओं की जिम्मेदारी है कि आप लोग गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी  की नीतियों को बताने का काम करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को मजबूत करें।बैठक को संबोधित करते हुए यूथ के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे एवं लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष  ज्यूतेष गौतम ने कहा कि हम युवाओं की जिम्मेदारी है कि हम लोग हर बूथ पर जाकर समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत  करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी की नीतियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को बताने का काम करें । बैठक में मुख्य रूप से राम यासीन अमित मिश्रा रितेश तिवारी इमरान खान रोहित इमरान अहमद अंकित मिश्रा सुशील राय आदिल अंसारी कलीम अरुण यादव अशफाक वारिस अली शाहनवाज समीर अजय पटेल युवराज नीरज कुमार शिवम राव धीरज त्रिपाठी प्रिंस त्रिपाठी कौन सी त्रिपाठी स्वीट पाठक सलीम देव पांडे विपिन कुमार चंद्र मोहन मिश्रा रवि केसरी मदन मोहन मिश्रा दिनेश यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे । बैठक में भाजपा छोड़ के मदन मिश्रा अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसका सपा जिला अध्यक्ष श्री राम निहोर यादव द्वारा माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया।

ये भी पढ़िए