जैविक खेती अपनाकर बढ़ायें पैदावार – सांसद

करमा, सोनभद्र। अब हर किसान अपनी खेती जैविक प्रक्रिया के तहत करेगा तो निश्चित ही जहर मुक्त खेती होगी। उक्त बातें क्षेत्रीय सांसद छोटेलाल खरवार ने प्योर एग्रो ऑर्गेनिक प्रा. लि. के बैनर तले गुरुवार को स्थानीय विकासखंड के सरंगा गाँव में किसान संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा।
श्री खरवार ने कहा कि किसान रासायनिक खाद का प्रयोग करके दिन प्रतिदिन पैदावार बढ़ाने की जगह पैदावार घटाता जा रहा है। अब उक्त संस्था ने जैविक खेती पर किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से मुहिम ठानी है जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान जैविक खेती करें जिससे कि हमारे शरीर के अंदर दिन प्रतिदिन जहर प्रवेश न कर सके। स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कृषि एक्सपर्ट देशराज कोली ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार देना है और जमीन को बंजर एवं ऊसर होने से भी बचाना है। श्री कोली ने रासायनिक खादों के प्रयोग से होने वाले हानियों तथा जैविक विधि से होने वाले लाभों के बारे में  विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा जैविक सूचना डिपो सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन करने के पश्चात दीप प्रज्वलित करके संगोष्ठी का शुभारम्भ किया गया।
इस मौक़े पर संस्था के जोनल मैनेजर अतिस सिंह, सोनभद्र डिपो के प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान संतोष सिंह मौर्य, केपी मौर्य, जिला जीत मौर्य, ब्रजेश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, आनंद सिंह, वीरेंद्र कुमार मौर्य (वीरू), राम मूरत सिंह, राज नारायण सिंह,  सुशील मौर्य,  राम लक्षन मौर्य, बादल सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भन्ते हीरा लाल  ने तथा संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया।

ये भी पढ़िए