अनपरा, सोनभद्र- ऊर्जांचल के नगर पंचायत अनपरा निवासी बसपा के तेज़ तर्रार नेता आशीष मिश्रा बागी ने आवाह्नन कर बताया की आगामी 15 जनवरी 2025 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन नगर के डिबूलगंज स्थित रामलीला मैदान में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा सांय 04:00 से 07:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आस पास व दूर दराज से बसपा वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्तिथि होना है ऊर्जांचल की धरती पर पहली बार सुश्री बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन के कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देकर सफ़ल बनाने को लेकर बसपा नेता आशीष मिश्रा बागी,देवी शरण भारती,सरोज यादव,रामेश्वर वकील,अर्जुन भारती,धीरज मिश्रा समेत अन्य लोगों का अहम योगदान रहेगा !

