सोनभद्र : राष्ट्रव्यापी कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन सीपीआर जागरूकता सप्ताह 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है। जिसके कम में आज कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में सी0पी0आर0 के बारे में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियो को प्रशिक्षण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में डा० तपन मण्डल, फिजिशियन, स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र, अपर क्षय रोग अधिकारी डा० गुलाब शंकर यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पंकज कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० गिरधारी लाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० गुलाब शंकर नोडल एन०सी०डी०. अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० प्रेमनाथ, डा० कीर्ति आजाद बिन्द बाल रोग विशेषज्ञ, श्री धर्मेन्द्र नारायण सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, श्री राहुल कुमार कन्नौजिया, फाइनेन्स कम लॉजिस्टिक कलसल्टेंट एवं समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यकम का शुभारम्भ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल एन०सी०डी० द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय का स्वागत करते हुए किया गया। डा० तपन मण्डल, फिजिशियन, द्वारा बताया गया कि ब्च्त् ज्यादातर एक्सिडेन्टर केसों एवं स्ट्रोक जैसे दिल का दौरा पड़ता है धडकन रूक जाती है तब देने की जरूर पडती है। सी०पी०आर० देते समय हाथ के कोहनी को सीधा रखते हुए सीने के बीच में 1 मिनट में 100-120 बार प्रेस किया जाता है साथ ही मुह से हवा भरी जाती है फिर सीने पर कान लगाकर धडकन की आवाज सुना जाता है। इसी कम में डा० कीर्ति आजाद बिन्द बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि बच्चों में सी0पी0आर0 बच्चों अंगूठे या दो उंगली के द्वारा सीने पर प्रेश किया जाता है। तपश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि बढ़ती स्ट्रोक की बीमारी को देखते हुए जनपद के समस्त व्यक्तियो को प्रशिक्षित किया जाय। जिससे डाक्टर या एम्बुलेस आने तक स्ट्रोक या एक्सिडेन्टल मरीजो जिनकी धडकन बन्द होने लगती है तो उन्हें तत्काल सी0पी0आर0 दिया जा सके। तद्द्दश्चात् मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा समस्त प्रतिभागियो को सुझाव दिया गया कि आम जनमानस को आपने परिवार एवं अन्य परिवारजनो सगे सम्बन्धितों को सी0पी0आर0 की महत्वपूर्णता बताते हुए सी0पी0आर0 के बारे में बताते हुए उन्हें प्रशिक्षित करें।

