सोनभद्र : क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा समस्त विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही जनशिकायतों के त्वरित समाधान, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस एवं अन्य प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा से सम्बंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

