सोनभद्र : पुलिस ने फेसबुक पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना चोपन पुलिस ने 8 जुलाई 2025 को सलखन गांव के रहने वाले 38 वर्षीय रंगीले को गिरफ्तार किया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर डॉ. अम्बेडकर के बारे में अमर्यादित पोस्ट शेयर कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया था।
उप निरीक्षक अभयनाथ यादव और कांस्टेबल सुनील यादव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट न करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोनभद्र पुलिस सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निरंतर नजर रख रही है।

