सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना ओबरा पुलिस के सीसीटीएनएस कार्यालय द्वारा CEIR Portal के माध्यम एक अदद खोये हुए एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामी रामबली पुत्र श्री राजकुमार निवासी बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को सुपुर्द किया गया । मोबाइल पाने के बाद मोबाइल स्वामी द्वारा प्रसन्न होकर थाना ओबरा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

