योगी के निर्देश को ठेंगा दिखाते अधिकारी, गड्ढा मुक्त सड़क

यूपी में गड्ढा मुक्त सड़को का प्लान हुआ फेल,नरायनपुर

(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर : नरायनपुर मीरजापुर कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उदासीनता व लापरवाही के चलते वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग व वाराणसी -मीरजापुर मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है।मार्ग पर चलने वाले बाइक सवार आये दिन घटना का शिकार हो रहे है। सरकार का गढढा मुक्त वादा हवा हवाई साबित हो रहा है।
स्पीड ब्रेकर के पास कोई संकेतक लाइट न होने से ज्यादा दुर्घटना तो स्पीड ब्रेकर से ही होती है वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर सिकीया नरायनपुर से लेकर अहरौरा महुली पुल तक स्पीड ब्रेकर बना हुआ है । लेकिन कही भी स्पीड संकेतक लाइट नही लगा होने से ज्यादातर दुर्घटना स्पीड ब्रेकर से होती है ।


अदलहाट से नरायनपुर अहरौरा के बीच में दो टोल टैक्स बना हुआ है लेकिन सड़क पूरी तरह से घटिया बनने से नरायनपुर से अहरौरा तक मार्ग पूरा ध्वस्त व जर्जर हो चुका है नरायनपुर ओभर ब्रिज पूरा क्षतिग्रस्त व गढढा बन चुका है। जिसको मरम्मत कराने के बजाय टोल कर्मी टोल टैक्स वसूली में लगे रहते हैं, टोल कर्मियो का सोच है कि हम सड़क का मरम्मत नही करवायेगे चाहे मोटर वाहन की दुर्घटना हो जाए चाहे भले ही कोई मर जाए लेकिन टोल वाले को अपने वसूली से मतलब है ।
वही छोटा मीरजापुर से लेकर नरायनपुर शेरपुर तक मार्ग पूरा गड्डे में तब्दील हो चुका है, जिस पर आए दिन कोई न कोई राहगीर बाइक सवार गिरकर मौत को गले लगा रहे हैं । जिसको सरकार प्रशासन देखकर भी मूक दर्शक बनी हुई हैं । क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी इसको शोसल मिडीया प्रिन्ट मीडिया के माध्यम से उजागर करके दिखाया लेकिन प्रशासन के लोग अपने आंख और कान दोनों बन्द करके केवल इंसानों के मौत का तमाशा देख रही है।
वही देखा जाए तो ठेकेदार आधा अधूरा सड़क बना कर छोड़ दिया है, उस पर भी आने जाने मे परेशानी होती है ।
नरायनपुर से शेरपुर व छोटा मिर्ज़ापुर तक नरायनपुर ओभर ब्रिज से लेकर अहरौरा तक पूरा सड़क गड्डे मे तब्दील हो गया हर जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों के आने जाने में डर भय बना रहता है क्षतिग्रस्त सड़क के वजह से . दिन सड़क दुर्घटना होती है जिसमे लोगो को गम्भीर चोटे लग जाती है कभी कभी तो मृत्यु भी हो जाती है। इससे शासन प्रशासन व टोल कर्मी को कोई फर्क नही पड़ता है।
वही वाराणसी मीरजापुर मार्ग टेंगरा मोड़ से लेकर छोटा मीरजापुर, बरईपुर,नरायनपुर तक मार्ग क्षतिग्रस्त व गड्डे मे तब्दील हो गया है। नरायनपुर पुलिस चौकी के पास से ओभर ब्रिज के निचे का मार्ग इतना क्षतिग्रस्त हो गया है । जिससे बाइक सवार उस रास्ते से जाने मे कतराते हैं लेकिन कोई रास्ता और न होने से मजबूरी में उसी रास्ते से आते जाते हैं जिससे सड़क दुर्घटना होती रहती है। जिससे क्षेत्रीय लोगों ने अविलम्ब मार्ग की मरम्मत करायें जाने की मांग जिला प्रशासन से किया है।
ज्ञात हो एक वर्ष पूर्व बने मार्ग को ध्वस्त होने के बाद भी विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। जबकी कार्यदायी संस्था या ठेकेदार की जिम्मेदारी है कि गारंटी समय तक मार्ग सुगम व ब्यवस्थित रहे लेकिन अधिकारियों के लापरवाही से आम जन मुश्किलों का सामना करने को विवस है पीडब्ल्यूडी विभाग आज तक संज्ञान शून्य बना हुआ है जैसे अंधा कानून भ्र्ष्ट अधिकारी

ये भी पढ़िए