(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113
म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रविवार की देर शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम रासपहरी गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर अज्ञात वाहन कृष्णानंद पनिका उर्फ छोटे पनिका (58) पुत्र साधू पनिका निवासी रासपहरी को धक्का मारकर फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी अस्पताल में ले आए जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत लाया घोषित कर दिया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।उधर वृद्ध के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे दहाड़े मारकर रोने लगे।

