76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर, राष्ट्रगान के बाद संविधान में उल्लिखित संकल्प का कराया स्मरण

सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने 76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण कराने के उपरान्त कलेक्ट्रेट परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने कहाकि कि राष्ट्रीय पर्व से अच्छें विचारों का संचार होता है और नई ऊर्जा मिलती है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का आहवान किया कि अपने दायित्वों को निभाने में परोपकार की भावना रखें और अपने पद पर रहते हुए बेहतर कार्य करते हुए नागरिकों को अपना योगदान अवश्य दें। देश को आजादी काफी कुर्बानियों के बाद मिली है, तभी देश आजाद होकर अपना संविधान लागू किया, जो विश्व का सबसे महान अनोखा व कल्याणकारी संविधान है। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वांकाक्षी योजनाओं पर विस्तार से रोशनी डालते हुए सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी से गरीब व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाते की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद देश में काफी विकास हुआ है, सरकारी सेवा में जो व्यक्ति जहां भी है पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को जन सेवा की भावना से निभाते हुए अमर शहीदों व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभायंे। जिलाधिकारी ने 25 जनवरी, 2025 को कलेक्ट्रेट में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगामी चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने व सहीं प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है। तभी गणतंत्र दिवस समारोह की सार्थकता सिद्ध होगी, जब स्वस्थ्य लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के तहत बेहतर जनप्रतिनिधियों का चुनाव करने पर ही देश के प्रथम गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ सकेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र,अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जागरूप सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव आदि द्वारा संविधान संकल्प व महापुरूषों/महान विभूतियों के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियो को गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय श्री प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह श्री रामलाल यादव, परियोजना निदेशक डूडा श्री राजेश उपाध्याय, जिला सूचना विज्ञान अधिकरी, नाजीर श्री बाबूलाल, स्टेना श्री राम आधार, सुरेश पाठक, श्री राजीव शुक्ला, श्री कन्हैया लाल सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कार्मिकगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश पाठक द्वारा किया गया।

ये भी पढ़िए