सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा वी मार्ट के पास पुलिया से आगे तथा धरिकार बस्ती से पहले, रेनुकूट से एक अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र रामसागर निवासी धनसिरिया थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध नाजायज गांजा बरामद कर थाना पिपरी पर धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त विनोद कुमार उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

