दो घंटे मौन प्रदर्शन कर, किया रैन बसेरा मे शुल्क लगाये जाने का विरोध

सोनभद्र : “कबतक चुप रहे” नगर पालिका प्रशासन द्वारा रेन बसेरा पर लगे शुल्क का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शेल्टर हाउस के सामने 2 घंटे का मौन रखकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपा। प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही है निःशुल्क योजनाए हवा हवाई साबित हो रही है। नगर पालिका जनता से हाउस टैक्स, जमीन रजिस्ट्री का दो परसेंट लेती है तों क्या एक रैन बसेरा निशुल्क नहीं चला सकती।

शासन भी प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। सपा के नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह, सुरेश अग्रहरी ने कहा की नगर पालिका द्वारा लगाया गया शुल्क गलत है इससे आम जन मानस मे आक्रोश है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की नगर पालिका मनमानी तरीके से बोर्ड द्वारा पास कराकर शुल्क लगा रही है अगर जनहित को देखते हुये आश्रय गृह शेल्टर से भारी भरकम शुल्क नहीं हटाया गया तों वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राधेश्याम, निमातुल्लाह, शौर्य त्रिपाठी, जुनैद अंसारी,गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, चंद्रशेखर यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए