1-कांग्रेस पार्टी द्वारा चल रहा राष्ट्रव्यापी अभियान
2-कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 नवंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक ‘संविधान की रक्षा’ के तहत पार्टी ने चलाया अभियान
3- एससी, एसटी ,ओबीसी, अल्पसंख्यक ,विमुक्त जनजाति, अल्पसंख्यक, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा इसमें सब शामिल हैं
सोनभद्र : राबर्ट्सगंज ब्लॉक के पाली ग्राम की दलित बस्ती में जाकर वहां लोगों के बीच बैठकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 नवंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक संविधान की रक्षा और इसके सिद्धांतों के प्रति पार्टी के समर्पण पर जोर देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी ” संविधान रक्षक अभियान ” जो शुरू किया है,उसको लेकर कांग्रेस नेता आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा वर्तमान परिवेश को देखते हुए कहा गया कि इस समय में सरकार द्वारा संविधान की नीव को कमजोर करने और सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को कम करने के लिए व्यवस्थित जो प्रयास किया जा रहा है उसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने ‘ संविधान और समानता की लड़ाई ‘ के तहत लोगो को जागरूक करते हुए उनके बीच जाकर उनको जागरूक करने की बास्त कही हैं । इस संदर्भ में जो देखा जा रहा है उसको लेकर पार्टी ने कहा है कि भारत में असमानता की खाई लगातार बढ़ती जा रही है इस दिशा में वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल रही है जिसको देखते हुए जनता का ध्यान इस दिशा में केंद्रित करना होगा , साथ ही प्रमुख समुदाय जिनकी स्थिति को बदतर किया गया है जिसमें एससी, एसटी ,ओबीसी, अल्पसंख्यक, विमुक्त जनजाति, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल है उन सबको साथ लेकर चलना व उनके अधिकारों का बोध करना भी आता है । आशु दुबे ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि वर्तमान स्थिति में हर वर्ग परेशान है, जहाँ महंगाई चरम सीमा पर है तो वही रोजगार भी नहीं मिल रहा है, जहां एक ओर किसान परेशान है वही दूसरी ओर व्यापारी भी परेशान है ,हर वर्ग परेशानियों में जूझ रहा है । कांग्रेस नेता ओम प्रकाश भारती ने कहा कि दलित समुदाय भी वर्तमान समय में परेशान है जहां दलितों का शोषण हो रहा है वहीं दूसरी ओर उनके बच्चे आगे की ओर नहीं बढ़ पा रहे हैं , N.S.U.I. जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि युवा भी इस महंगाई में बहुत परेशान है जहां एडमिशन में फिश बृद्धि इस सरकार में मनमाना रूप से हुई है वही इतनी ज्यादा फीस की वजह से युवा पढ़ाई में भी पीछे हो रहे हैं, स्थानीय निवासी हीरालाल भारती ने कहा कि दलितों की बस्ती में ना तो नाली की सुविधा है ना सड़क की सुविधा है हम लोग उसे बहुत परेशान है, स्थानीय निवासी मंगरी भारती ने कहा कि हम लोग को पानी लेने के लिए दूर जाना पड़ता है हमारे आसपास चापाकल की व्यवस्था भी नहीं है ,स्थानीय निवासी मुन्नी भारती ने कहा कि इस महंगाई में किचन का हिसाब भी खराब हो गया है । मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में युवा कांग्रेस जिला महासचिव दयाराम प्रजापति , विधानसभा घोरावल अध्यक्ष युवा कांग्रेस अनिल चौबे, शांति भारती ,फूलन भारती ,हरि गोविंद भारती, आशीष राम , बाबूलाल, राजकुमार भारती ,राजू कुमार , प्रमोद कुमार ,रोहित भारती उपस्थित रहे।

