रिपोर्ट मदन मोहन चंदौली : नौगढ़ थाना क्षेत्र के गहिला गांव निवासी विरोधी यादव के बीते 12 मई से रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला अब गरमा गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में महज गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने से नाराज ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों और अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व डीजीसी राम जियावन सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने क्षेत्राधिकारी (CO) कार्यालय का घेराव किया और मामले को अपहरण में दर्ज कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
स्कॉर्पियो से ले जाने और काम कराएं जाने का आरोप ।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व डीजीसी राम जियावन सिंह यादव ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि गत 12 मई की रात प्रदीप कुमार उर्फ मल्लू नामक व्यक्ति विरोधी यादव को अपनी नई स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर चकिया ले गया था। आरोप है कि वहां दो दिनों तक विरोधी यादव से जबरन काम कराया गया, जिसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से लापता है।
आरोपी हरियाणा फरार, पुलिस की भूमिका पर सवाल
परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ मल्लू यूपी छोड़कर हरियाणा फरार हो गया है। इतने स्पष्ट साक्ष्य और संदेह के बावजूद नौगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और सिर्फ गुमशुदगी (Missing Report) दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली।

“जब आखिरी बार विरोधी यादव को प्रदीप के साथ देखा गया था और घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, तो पुलिस इसे अपहरण की धाराओं में दर्ज कर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? पुलिस की यह ढिलाई संदेहास्पद है। राम जियावन सिंह यादवपूर्व डीजीसी के घेराव के बाद प्रशासन मे खलबली ।
सीओ कार्यालय के घेराव के दौरान वकीलों और ग्राम प्रधानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक मामले को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम रवाना नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उच्चाधिकारियों ने जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है
इस अवसर पर नौगढ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामचन्दर यादव जी,बिजयबहादुर यादव जी, रजनीश यादव जी, विनोद कुमार यादव जी, रणविजय यादव जी,बवुन्दर जी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजनाथ यादव जी प्रधान प्रतिनिधि श्री अजय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान श्री बुद्धिराम यादव जी,छविराम यादव जी, भोला यादव जी, इंद्रजीत जी, शिवपूजन यादव जी, विवेक यदुवंशी जी, बड़े भाई श्री राम अचल यादव जी एवं श्री रियाज खान एडवोकेट जी,राम अवध यादव जी , कैलाश मौर्य जी अन्य कयी अधिवक्ता साथी एवं गांव घर के तमाम लोग मौजूद रहे।

