बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
बभनी (सोनभद्र) महाशिवरात्रि रमजान व होली को लेकर रविवार को बभनी थाने में पीस कमेटी की बैठक की गई बैठक दोनों सम्प्रदायों के लोगों के बीच हुई। बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने शांति व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में तीन जगहों पर मचबंधवा पोखरा व असनहर गांव में मेला लगता है मचबंधवा में काफी भीड़ लगती है इसलिए वहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी प्रभारी निरीक्षक ने समस्त डीजे संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि किसी भी तरह का कोई अश्लील गाना बजाते हुए पाया गया तो डीजे संचालक के ऊपर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाबूराम गुप्ता विजय शंकर यादव मु. असलम अनवर हुसैन श्यामजी गुप्ता वृंदावन जायसवाल राकेश कुमार सिंह लाल केश कुशवाहा राम कुमार समीउल्लाह समेत अन्य मौजूद रहे।

