सोनभद्र स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने से लोगो में खुशी, देर रात ढोल नगाड़े के साथ किया गया स्वागत

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले के सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर देर रात दो बजे के लगभग जैसे ही दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची रेलवे और स्थानीय लोगों ने गाजे बाजे के साथ उसका स्वागत किया। देर रात दो बजे सोनभद्र स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया। जिसके लिए रेलवे विभाग ने गाजे-बाजे का भी इंतजाम किया था। राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए सपा सांसद छोटेलाल खरवार के अलावा भाजपा सदर विधायक भूपेश चौबे मौजुद रहे।

बता दें कि दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से दिल्ली व रांची की तरफ जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों की जेब भले ही कुछ ज्यादा ढीली हो मगर सब यात्री समय में सफर तय कर सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ इंटरसिटी व गोमो पैसेंजर जैसी ट्रेनें लंबे समय से बन्द होने की वजह से गरीब यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके भी चालू करने की मांग लगातर हो रही है।

वही सदर भाजपा विधायक भूपेश चौबे का कहना है कि राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का श्रेय पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी को जाता है। क्योंकि बीजेपी लंबे समय से इस मांग को पूरा करने में जुटी हुई थी। इस ट्रेन से स्थानीय लोगों को कम समय में और सुविधाओ के साथ अब अपनी यात्रा पुरी कर सकेंगे। ट्रेन के ठहराव का हम सब लोग स्वागत के साथ प्रधानमंत्री मोदी का दिल से धन्यवाद देते हैं।

वहीं सपा सांसद छोटे लाल खरवार ने मंच से एक शेर सुनाते हुए भाजपा को घेरने का काम किया। सपा सांसद का कहना है कि बीजेपी झूठ की पार्टी है और हमेशा सपा के काम को अपना बताती है। उन्होंने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए वे कई बार रेल मंत्री को पत्र देने के साथ सदन में इस मुद्दे को भी उठाया था, इतनी बड़ी सौगात मिली ।जिसके कई साक्ष्य मौजूद हैं। उसी का परिणाम है।

ये भी पढ़िए