मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर पिकअप और कार जोरदार टक्कर पांच घायल

केकराही/ सोनभद्र : बता दें कि करमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर सोनभद्र के मुख्य मार्ग पर केकराही भैरोपुर नाली के पास पिकअप और कार के बीच जोरदार टक्कर से दो महिलाओं को गंभीर चोटे आई है जब की उसी गाड़ी सवार तीन अन्य को हल्की चोटे आई है।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पी एच सी केकराही में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज जारी किया गया है। कार में सवार सी एच सुपात्रा की मानें तो प्रयागराज स्नान करने के बाद वापस उड़ीसा जा रहे थे कि अचानक पिकअप वाले ने विपरीत दिशा से आकर कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सी एच सुपत्रा (४०)वर्ष पत्नी सी एच सूपात्रा के पैर में गम्भीर चोटे आई हैं दाहिना पैर फैचर हो गया है,सी एच साईबना (७०)वर्ष , सी एच जगरनाथ पात्रा (३०)वर्ष पुत्र सी एच सूपत्रा निवासी उड़ीसा को हल्की चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो मैजिक बहेरा की है।

ये भी पढ़िए