सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में आज थाना पिपरी पुलिस द्वारा दो वारण्टी सरफराज पुत्र आमीन निवासी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष व हसीना बेगम पत्नी मो0 आमीन निवासी रेनुकूट थाना पिपरी, सोनभद्र उम्र करीब 56 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

