सोनभद्र : मण्डलायुक्त श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी व व जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने चुर्क वन रेंज प्रथम के अन्तर्गत लौवा रोपावनी का निरीक्षण किये, इस दौरान मण्डलायुक्त ने लौवा रोपावनी-2025 प्रथम क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर के रोपण की समीक्षा के दौरान स्थानीय प्रजाति, चिरौंजी, महुआ, तेन्दू, ईमली, अर्जुन, कांजी के पौधों के बारे में जानकारी ली तथा लगाये जा रहे पौधों की सुरक्षा व सिंचाई के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। एक पेड़ माॅ के नाम अभियान के अन्तर्गत मण्डलायुक्त ने नीम प्रजाति के पौधों का रोपण किये। रोपित किये गये चिरौंजी व अन्य प्रजाति के पौधों को देखे और उसके सम्बन्ध में एस0डी0ओ0 राबर्ट्सगंज श्री विनीत सिंह से जानकारी प्राप्त की, इस दौरान मण्डलायुक्त ने चिरौंजी के वृक्ष को भी देखें। जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी श्री जागृति अवस्थी, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा पौध रोपित किया गया।

