अजीत कुमार
म्योरपुर-सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद के वाँछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर के नेतृत्व में थाना म्योरपुर पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न मामलों में कुल 11 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्तों भोगल उर्फ मोगल पुत्र लालशाह ,रामसरन पुत्र देवराज,केसुसरन पुत्र रामरतन,हरिवंश पुत्र देवराज,रामलाल पुत्र देवनारायन,हरिप्रसाद पुत्र रघुनाथ,रामजियावन पुत्र भगत ,रामचरन पुत्र महन्ता, रामफल पुत्र रामसिंह, रामसरन पुत्र नारायण निवासी गण किरबिल थाना म्योरपुर तथा अयोध्या गोड़ पुत्र कल्लू गोड निवासी ग्राम सुपाचुआं थाना म्योरपुर को मा० न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार,हे०का० श्रीराम यादव,का० शिवपूजन द्विवेदी,का० पंकज कुमार,का० अनिल कुमार,का० सूरज कुमार थाना म्योरपुर आदि शामिल रहे।

