बीएनएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु फरार/वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 138/2025 धारा 326(g),351(2) बीएनएस से सम्बन्धित फरार चल रहे एक अभियुक्त बब्बू पुत्र रमेश अगरिया निवासी ओबरा डैम रेलवे स्टेशन कालोनी के पीछे पहाड़ी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष को ओबरा डैम रेलवे स्टेशन कालोनी के पीछे पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बब्बू उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए