पाच लाख नगदी के साथ पाच लोगो को जुआ खेलते पुलिस ने गिरफ्तार किया

शशिचौबे (सोनभद्र) डाला। चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अन्तर्गत डाला चढाई के पास बीती रात स्थानीय पुलिस ने पाच नफर अन्तर जनपदीय अभियुक्त जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से पाच लाख नगदी के साथ अन्य सामाग्री भी बरामद किया।
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक चोपन व SOG टीम सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी डाला द्वारा मुखबीर की सूचना पर बीते दिन मंगलवार कि रात्री नौ बजे डाला चढ़ाई के पास से पांच अभियुक्तगण को जुआ खेलते हुए ताश के पत्तो व माल फड के साथ अन्तर्गत धारा- 13 जुआ अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।जिनके खिलाफ मु0अ0सं0 – 42/2025 धारा- 13 जुआ अधिनियम थाना चोपन जनपद सोनभद्र गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तो मे अशोक कुमार सिंह पुत्र स्व0 बनारसी सिंह निवासी केवटी बिच्छी थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 45 वर्ष, शिवकुमार बिन्द पुत्र स्व0 लालचन्द बिन्द निवासी बाराडीह थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर उम्र 40 वर्ष ,जंगबहादुर प्रताप पुत्र रामजग निवासी कसयाकला थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 29 वर्ष , अमरेश चन्द पुत्र कमला सिंह निवासी तिलया हिनौती थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 41 वर्ष, मनीष अहमद पुत्र स्व0 निहालुद्दीन निवासी बाराडीह थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर उम्र 40 वर्ष जिनके पास से 52 अदद तास के पत्ते , माल फड़ से 582500/- रूपये, नगद 5500/- रूपये, 05 अदद एन्ड्रायड मोबाईल फोन, 01 अदद होण्डा कार इस कार्यवाही मे निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा मय एसओजी टीम सोनभद्र,उ0नि0 आशीष पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र,हे0का0 मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र, का0 मुकेश कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र,का0 सत्यप्रकाश चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र, का0 दीपक कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र रहे।

ये भी पढ़िए