रिपोर्ट : मदन मोहन शहाबगंज चंदौली। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शहाबगंज पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,130 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर छह लोगों को पकड़ लिया।
मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रघुवंश (48), धर्मेन्द्र (40), शिवजतन (52), पारस (40), राम केवल (55) और वकील (35) के रूप में हुई है। सभी आरोपी केराडीह गांव, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में थाना शहाबगंज पर मु0अ0सं0-133/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल रविरंजन यादव, आशुतोष यादव, अमित पाल और सोमेश शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालों में हलचल मची है।

