(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जनपद में रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी अपराधी अमित यादव उर्फ प्रिन्स घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने दबोच लिया है। अमित यादव पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अपराधी अमित यादव उर्फ प्रिन्स इलाके से गुजरने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की तो अपराधी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया और जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, अमित यादव पर 03 जुलाई को मशान बाबा के पास हुए गोलीकांड में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा उस पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और धोखाधड़ी जैसे कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी में थाना रॉबर्ट्सगंज और एसओजी की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। वहीं घटना को लेकर सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों मसान घाट पर एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी इस सूचना पर थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मुकदमे में अमित यादव उर्फ प्रिंस वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा था तो वही संबंधित आरोपों पर 25 हजार रुपए का पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था। राबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि आज होना से हिंदूवारी पुलिया की तरफ से बाइक द्वारा आ रहा। इस सूचना पर एसओजी प्रभारी व राबर्ट्सगंज थाना पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर जी। जिस दौरान खुद को बचाते हुए पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई तो आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है व मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना की जांच की जा रही।

