सोनभद्र। होली के मद्देनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी। एसओजी , सर्विलांस और राबर्ट्सगंज पुलिस ने वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बिहारी ढाबा व मम्मी ढाबा के बीच में खड़ी एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। संयुक्त टीम द्वारा दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2.65 कुंटल अवैध गांजा बरामद किया गया। इस अवैध गांजे और ट्रक की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपए बताई जा रही है। यह गांजा उड़ीसा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। मामले का खुलासा एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिले में इन दिनों पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एसओजी सर्विलांस टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बिहारी ढाबा व मम्मी ढाबा के बीच में खड़ी एक डीसीएम ट्रक की जांच की गई तो 2 क्विन्टल 65 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया।इस अवैध गांजे और डीसीएम ट्रक की अनुमानित कीमत रुपया 75 लाख रुपए बताई जा रही है। 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह गांजा उड़ीसा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि हम लोगो की गाड़ी मे गांजा लदा हुआ है, जो टीन सेड वेल्डिंग करके जाम कर बनाई गयी स्कीम के अन्दर रखा हुआ है। कुल 2 कुंटल 65 किलो ग्राम गांजा रखा हुआ है। हम लोग पंजाब से वाराणसी आये और वाराणसी में एक व्यक्ति मिट्टू निवासी रायकोट में मिला उसने हम लोगों को गाड़ी दिया और गाड़ी मालिक जसविंदर सिंह जस्सा निवासी पंजाब व मिट्टू गाड़ी देने के बाद बताया कि तुम लोग उड़ीसा जाओ वहां पर हमारे आदमी हैं उनसे गांजा लेकर प्रयागराज पहुँचा दो तुम लोगों को 1.50 लाख रुपया मिल जायेगा।

