सोनभद्र : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं उप निर्चाचन विधान सभा दुद्धी को सकुशल संपन्न कराने हेतु मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदान कराने हेतु कलेक्ट्रेट से आज पोलिंग पार्टियां रवाना र्हुइं, इन पोलिंग पार्टियों द्वारा 226 मतदाताआंें को मतदान कराने की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि 22 मई,2024 को दिव्यांग/पी0डब्लू0डी0 648 मतदाताओं में से बुजुर्ग/दिव्यांग (85 प्लस)-426 मतदाताओं को पोलिगं पार्टीयों द्वारा मतदान कराया गया था, शेष बचे 226 मतदाताओं को मतदान कराने हेतु आज पुनः पोलिंग पार्टियों को रवाना की गयी है, प्रत्येक टीम में मतदान कराने के लिए 02 कर्मचारी, 01 माइक्रो आवजर्वर, 02 सुरक्षा कर्मी तथा 01 वीडियोंग्राफर लगाया गया है। समस्त पार्टियों को मतदाता सूची, रूट चार्ट स्टेशनरी, मोहर आदि उपलब्ध कराई गयी है।

