किसानों को प्रधानमंत्री मोदी की सौगात, सोनभद्र के 1.68 लाख किसानों को मिला सम्मान निधि का लाभ

सोनभद्र,। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों के बैंक खातों में योजना की 24वीं किस्त हस्तांतरित की। इस दौरान देश के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से ₹18,680 करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी गई। इस योजना के तहत जनपद सोनभद्र के 1,68,645 किसान लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम के अवसर पर सोनभद्र में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से जनपद, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को एलईडी टीवी, कंप्यूटर एवं मोबाइल के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। किसानों ने कार्यक्रम को देखकर योजना की जानकारी प्राप्त की।

जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल रहीं मुख्य अतिथि

इस अवसर पर मंगुराही स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभाकक्ष में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक राज कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ किया। इसके बाद उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

किसानों को कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

उप कृषि निदेशक राज कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विभाग की ओर से संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने किसानों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को बेहतर बनाने के साथ ही आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकते हैं।

विभागीय अधिकारी एवं किसान रहे मौजूद

कार्यक्रम में भूपेन्द्र कुमार सिंह (लेखाकार), शुभम सिंह एवं धर्मेन्द्र कुमार (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-ए), मंदीप कुमार (प्रधान सहायक), संतोष कुमार (अवर अभियंता), शिव कुमार (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-बी), संजय सिंह (प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी) सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए