भोपाल. गुरुवार से बिट्टन मार्केट में‘पत्रिका’ के प्रॉपर्टी एक्सपो मेला शुरू हुआ।इस चार दिवसीय मेले में आकर्षक दरों पर मनपसंद प्रॉपर्टी खरीदने का मौका लोगो को मिला हैं। इस दौरान शहर के डेवलपर्स की तरफ से प्रॉपर्टी बुकिंग करने पर आकर्षक उपहारों के साथ ही पत्रिका की तरफ से भी लकी ड्रा जैसे आयोजन जारी है। प्रॉपर्टी एक्सपो का शुभारंभ गुरुवार को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग द्वारा किया गया था। इस दौरान सेज रियल्टी के एमडी करण खुराना विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहें।
पत्रिका के प्रॉपर्टी मेले में एक ही छत के नीचे सिंग्लेक्स, डुप्लेक्स, बंग्लोज, विलास, पेंट हाउस, प्लॉट, फ्लैट्स के साथ ही कॅमर्शियल प्रॉपर्टी भी देखने और बुकिंग करने को मिल रही है। डेवलपर्स का कहना है कि मेले के माध्यम से प्रॉपर्टी खरीदने वालों को सभी बिल्डरों के प्रोजेक्ट्स के बारे में एक जगह जानकारी मिलती है। मेले में अपोलो सेज हॉस्पिटल फ्री हेल्थ चैकअप कैंप भी लगा है।
पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जी ने बताया कि प्राकृतिक रूप से देश का हृदय स्थल मध्य प्रदेश एवं झीलों की नगरी राजधानी भोपाल को सबसे अच्छा शहर माना जाता है इसलिए खरीदते हैं लोग भोपाल में आशियाना। यहां भरपूर पेजयल, हरियाली, चौड़ी सड़कें, बेहतर बस, रेल और एयर कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं आकर्षित करती हैं। भोपाल में आशियाने के सपनों को पूरा करने को लोग लालायित रहते हैं। निवेश की दृष्टि से भी यहां प्रॉपर्टी में सर्वाधिक निवेश होता है।

