डाला के रामलीला में राम-सीता विवाह का हुआ मंचन

शशिचौबे (सोनभद्र)डाला । नगर के रामलीला मैदान मे चल रहे रामलीला के छठवे दिन सीता- राम विवाह का मंचन हुआ। इसके साथ ही लक्ष्मण-उर्मिला,भरत-मांडवी एवं शत्रुघ्न -श्रुतिकीर्ति के विवाह का मंचन अयोध्या से आए हुए कलाकरो द्वार सुन्दर प्रस्तुति किया गया।

रामलीला में शनिवार के दिन कलाकारों ने राम-सीता विवाह का मंचन किया। वहीं सीता स्वयंवर के बाद राजा जनक बारात लाने का आमंत्रण लेकर अपने दूत को अयोध्या भेजते हैं। दूत अयोध्या जाकर राजा दशरथ को सीता-राम के स्वयंवर का संदेश देते हैं। संदेश के बाद अयोध्या में खुशी की लहर छा जाती है।

राजा दशरथ ने सभी अयोध्यावासियों को राम की बारात में चलने को लेकर आमंत्रण दिया। इसके बाद अयोध्या से भगवान राम की बारात हाथी,घोड़े,ढोल ताशे ओर नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकली। राजा दशरथ गुरु विश्वामित्र व अन्य सहयोगी के साथ बारात लेकर राजा जनक के दरबार में पहुंचते हैं। जहां राम बारात का भव्य स्वागत हुआ। बारात पहुंचने के बाद भगवान श्रीराम एवं जानकी मां का विवाह विधि पूर्वक कराया जाता है। विवाह के मन्चन के दौरान विजय जायसवाल ने सीता के भाई के रुप मे धार व लावा मिलाने का कार्य किया गया।इस मौके स्थानीय महिलाओ ने चुमाही का रस्म किया गया। विवाह के बाद राम-सीता अयोध्या पहुंचते हैं।

ये भी पढ़िए