सडक निर्माण को लेकर आदिवासी ग्रामीणो का प्रर्दशन

शशिचौबे ( सोनभद्र) डाला ।सड़क की समस्या को लेकर आदिवासी ग्रामीणो ने बैठक कर सरकार से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग किया गया बैठक मे कहा गया कि विकाश खण्ड कि उपेक्षा किये जाने से क्षेत्र मे विकास का कोई कार्य नही हो रहा है। चोपन विकासखंड के कोटा ग्राम पंचायत के पटिहवा टोला जो आज मुख्य मार्ग से कटा हुआ है। वहीं पास के कुछ दूरी पर अटल आवासीय विद्यालय कि चम चमाती सडक, गुरमुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आबाडी मिनी गोवा के नाम से प्रचलित पर्यटक स्थल भी है परंतु विकासखंड की उदासीनता से क्षेत्र के इस टोले में विकास को लेकर कभी किसी विभाग की नजर नहीं पड़ रही है

वही इन आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा को लेकर बढ़ती जागरूकता का परिणाम आने लगे है पिछले वर्ष यहां कि स्थानीय एक आदिवासी छात्रा ने प्रतिदिन 15किमी दुर जाकर इंटरमीडिएट मे शिक्षा ग्रहण करते हुए 79% नंबर लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कहा गया है कि कबिलियत का कोई क्षेत्र नही होता है उसका नजारा इस क्षेत्र के बच्चों के द्वारा दिखाया जाता रहा है वही सोनभद्र जिला प्रशासन व विधायक, सांसदो की नजर इस आदिवासी क्षेत्रों में नहीं पढ़ने से यह क्षेत्र आज भी मुख्य समाज से कटा हुआ है। वहीं सड़क निर्माण को लेकर आज ग्रामीणों ने अपने टोले में एक बैठक कर आपस में विचार विमर्श किया गया जिसमे सडक को खुद कैसे बनाए और सड़क निर्माण को लेकर सरकार से मांग करने कि प्रक्रियो पर चर्चा किया गया ग्रामीणो कि मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए इस मौके पर वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य नाबालिक गोड ने बताया कि काफी समय से इस संपर्क मार्ग के लिए पत्राचार किया जा रहा है परंतु प्रशासन के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने से यह संपर्क मार्ग नहीं बन पा रहा जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याएं होती है। प्रत्येक वर्ष बारिश के दिनो मे यह टोला कट जाता है। अब ग्रामीणो ने यह निर्णय किया है कि सडक को लेकर प्रदर्शन व बैठको का दौर चलेगा। सरकार को इस क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना होगा। इस मौके पर बसन्ती, अमरावती, सुनीता,निर्मला,राम दुलारे, हरिदास,चरन सिह,शान्ती,राम खेलावन,शिवनरायन, राम सेवक, जुकनी,शिवकुमार आदि ने ग्राम पंचायत, विकास खण्ड, विधायक ,सांसद आदि से इस क्षेत्र कि सडक निर्माण कराए जाने कि मांग किया गया।

ये भी पढ़िए