सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पशु तस्करो एवं गोवध के अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारु द्विवेदी के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेन्दुली डौर पुलिया के पास से दो अदद बोलेरो पिकप क्रमशः UP 67 AT 862 में पांच राशि गोवंश व UP 64 CT 2301 में 04 राशि गोवंश पशु को बेरहमी से बांध कर कुरतापूर्वक ले जाते हुए तीन जनपदीय पशु तस्कर अनीश शाह पुत्र सरीफ शाह निवासी बहुअरा थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष, रिंकू मौर्या पुत्र सुबेदार मौर्या निवासी ग्राम तिनताली थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष और मल्लू उर्फ अफसर पुत्र दल्लू उर्फ निशार निवासी ग्राम तकिया, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को पकड़ लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 3/50/8 उ0प्र0 गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

