सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा हिन्दुआरी से डाक पार्सल लिखा हुआ पिकप वाहन संख्या BR01GP4069 से 905 पाउच व 27 पेटी में कुल 648 केन में कुल 486.9 लीटर अंग्रेजी शराब/बियर शराब व वाहन का कुल कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये को लोड करके बिहार ले जाने का प्रयास किया जा रहा था कि पुलिस की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके से दो व्यक्तियों को एवं मौके से फरार एक अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

