सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 305(क)/317(2)/317(4) बीएनएस से सम्बन्धित से दो नफर अभियुक्तगण संदिप पुत्र स्व0 रामचन्दर निवासी पसियान मोहाल वार्ड नं0-05 थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 41 वर्ष, और रामाश्रय अग्रहरी उर्फ बडक पुत्र तुलसी राम निवासी चण्डी होटल के पास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को मुखबीर की सूचना पर स्टेशन रोड रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

