आरपीएफ आरक्षक पर्यावरण सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा सम्मानित

भोपाल : पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील कुमार जैन एवं जैन स्टडी सर्कल ,भोपाल पर बच्चों द्वारा आरपीएफ आरक्षक ध्रुव सिंह को सम्मानित किया, सुशील कुमार जैन ने कहा कि हमें आरक्षक ध्रुव सिंह की बहादुरी एवं कर्तव्य परायणता पर गर्व है।

ज्ञात हो रेलवे प्रशासन के अनुसार घटना 27 जुलाई की रात करीब 1.06 बजे ट्रेन नंबर 17605 में भोपाल से रानी कमलापति स्टेशन के बीच हुई। आउटर पर तैनात आरपीएफ आरक्षक ध्रुव सिंह ने अलार्म चेन पुलिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति को ट्रेन से कूदकर भागते देख पीछाकर इसे पकड़ लिया।रेलवे कोर्ट ने आरोपी को दोनों मामलों में जेल और जुर्माने की सजा सुनाई हैं।

आरपीएफ आरक्षक ध्रुव सिंह ने उपस्थित बच्चों को बताया कि किस प्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर वह अपराधियों पकड़ कर
देश के नागरिकों की जान माल की रक्षा करते हैं।

ये भी पढ़िए