PWD अफसरों को लगाई फटकार।
बोले- नहीं सुधरे तो कार्यवाही भुगतने को रहे तैयार ।
सोनभद्र। पीडब्लूडी गेस्टहाउस मे नहीं बैठे विधायक भूपेश चौबे, बाहर से ही ली अधिकारीयो की क्लास। सोनभद्र जिले सड़क निर्माण के विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, सदर विधायक भूपेश चौबे ने तेलगुड़वा से कोन तक बन रही लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने से भड़के । जनता की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विधायक खुद निरीक्षण करने पहुंचे और मौके पर मिली अनियमितताओं पर ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी।
निरीक्षण के दौरान सड़क की हालत देख विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य मानकों के विरुद्ध किया जा रहा है, जैसे गिट्टी-मिट्टी को ही दोबारा डालकर खानापूरी की जा रही हो। इस पर विधायक ने तुरंत सर्किट हाउस में बैठक बुलाई और ठेकेदार व PWD अधिकारियों को बुलाकर कड़े शब्दों में लताड़ा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित लोगों की मुख्यमंत्री से शिकायत कर सख्त कार्रवाई होगी।
विधायक भूपेश चौबे ने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा, जनता के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह विकास कार्य नहीं, जनता के विश्वास के साथ धोखा है। अगर काम नहीं सुधरा तो भुगतने के लिए तैयार रहे । अधिकारी एसी कमरों मे बैठकर केवल खाना पूर्ति करते है।

