सोनभद्र : विकासखंड राबर्ट्सगंज के क्लस्टर हिंदूआरी में सहारा प्रेरणा महिला संकुल संघ का वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम सहारा प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ अविरल वाटिका तेंदु पुल के सामने सोनभद्र के कार्यालय पर कुल 408 स्वयं सहायता समूह एवं 37 ग्राम संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें जिला सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी महोदया, जिला सोनभद्र के उपायुक्त स्वत: रोजगार महोदया , विकासखंड रावर्ट्सगंज के ब्लॉक प्रमुख माननीय श्री अजीत कुमार रावत जी, जिला मिशन प्रबंधन इकाई से एम जी रवि सर तथा सहायक लेखाकार संजीव कुमार बिंद जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में योजना आरंभ से लेकर अब तक की प्रगति के अलावा वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिसमें ग्राम सन्तृप्तिकरण एवं समूहों को दिए गए फंड RF/सीआईएफ/ स्टार्टअप ग्राम संगठन में दिए गए फंड एलएच ,VRF फंड PATB फंड PG फंड आजीविका गतिविधियां के ऊपर गहन चर्चा किया गया।
ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर महिलाओं को सुनाया गया और जिन ग्राम संगठनों के पदाधिकारी द्वारा वापसी की कम प्रतिशत है उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया और एक्शन प्लान तैयार किया गया कि हर महीने हर ग्राम संगठन से वापसी का चेक नियमित रूप से जमा होना चाहिए। जिन ग्राम पंचायत में संतृप्तिकरण का प्रतिशत कम है वहां पर समूह गठन किया जाना है जिसके सापेक्ष अनेक तरह के फंड भी देने की बात की गई। आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने हेतु आजीविका सखियों से आजीविका संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई और रणनीति बनाई गई।
इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में ब्लॉक मिशन प्रबंधक महेश कुमार,विजय कुमार पाल , विजय कुमार पाठक , रमेश कुमार मौर्य , विकासखंड रावटसगंज के DEO प्रवीण देव पांडे, एवं सहारा प्रेरणा महिला संकुल संघ से CLF मैनेजर , समस्त बुक कीपर , सहारा प्रेरणा महिला संकुल संघ के पदाधिकारी एवं समस्त समूह सखियां , आजीविका सखी,बैक सखी उपस्थित रहे। इसके साथ समस्त ग्राम संगठनों के पदाधिकारी व समस्त समूह सदस्यों को इस वार्षिक अधिवेशन समारोह को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा हैं।सभी लोगों कों बहुत बहुत धन्यवाद।

