दुद्धी कोर्ट परिसर में एक-दूजे के हुए सविता व श्याम बिहारी, सात जन्मों तक साथ निभाने का लिया संकल्प

दुद्धी, सोनभद्र। मुंसिफ कोर्ट परिसर दुद्धी में सोमवार को एक विवाह समारोह सादगी और पारिवारिक सहमति के साथ संपन्न हुआ। झारखंड के गढ़वा जनपद निवासी सविता (22 वर्ष), पुत्री विंध्याचल प्रसाद तथा सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र निवासी श्याम बिहारी (33 वर्ष), पुत्र बबलू प्रसाद ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दांपत्य जीवन की नई शुरुआत की।
जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष अपने-अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ अधिवक्ता कैलाश कुमार गुप्ता के पास पहुंचे। दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद विवाह संबंधी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके उपरांत कोर्ट परिसर में वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई तथा मिठाई खिलाकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
नवविवाहित जोड़े ने अपने माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय परंपरा के अनुसार वर के पिता बबलू प्रसाद एवं वधू के पिता विंध्याचल प्रसाद ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी का इजहार किया।
इस यादगार अवसर के साक्षी के रूप में अधिवक्ता आशीष जायसवाल, माइकल आजाद एडवोकेट सहित दोनों पक्षों के दर्जनों परिजन मौजूद रहे।
रिपोर्ट : जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र

ये भी पढ़िए