सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिपरी सोनभद्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-121/2024 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 109, 117(2), 133 बीएनएस व 07 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अजीत उर्फ प्रीतम पुत्र रामकेश उर्फ अन्नु निवासी चिल्काटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

