सोनभद्र : शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बलियानाला एनसीएल के पास से चोरी की एक बोलेरो वाहन के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बता दें कि शक्तिनगर पुलिस ने अवध पेट्रोल पंप बलियानाला तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी की एक बोलेरो और दो मोटरसाइकिल बरामद कर तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एनसीएल गेट नंबर-3 के पास से चंदौली की तरफ से आ रही बोलेरो को रोका। गाड़ी में सवार तीन लोगों को पकड़ लिया गया। जबकि गैंग का लीडर मौके से फरार हो गया। यह बोलरो 21 अगस्त को खड़िया बैरियर से चोरी की गई थी।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की गाड़ियों को मध्य प्रदेश ले जाकर बेचते थे। एक आरोपी सूरज साकेत के घर से चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की गई। इस बाइक की चेसिस नंबर को गैलेंडर से रगड़कर मिटाया गया था।
फरार आरोपी पवन गिरी के घर के पीछे गड्ढे में दबी एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी मिली। जिसका चेसिस नंबर MD2A76AX0NPD69998 है। इसके अलावा पवन के बरामदे में खड़ी स्प्लेंडर प्लस (MP 66 ZF 2813) को भी जब्त किया गया। यह बाइक रामानंद शर्मा उर्फ प्रिंस की थी, जिसके कागजात नहीं होने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दी गई।

