(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी) सोनभद्र , दुद्धी सोनभद्र विकासखंड के विंढमगंज थाना अंतर्गत ग्राम फुलवार निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र विशंभर लाल श्रीवास्तव जो प्राथमिक विद्यालय सुईचट्टान फुलवार में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे का शनिवार की देर रात्रि लगभग 1:30 बजें हृदय गति रुक जाने से निधन हों गया। जिसकी पुष्टि मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय श्रीवास्तव द्वारा की गई। असमय मृत्यु को लेकर घर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक शिक्षा मित्र के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की बताए जा रहें। उधर मृत्यु की सूचना से घर गांव एवं शिक्षा जगत में शोक की लहर छा गई।

