बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ सिंचाई कूप किसान परेशान
बभनी। विकास खंड के आसनडीह में एक वर्ष पूर्व लघु सिंचाई विभाग के द्वारा कूप का निर्माण कराया गया था जो एक वर्ष बाद भी अधूरा है और विभाग कान में तेल डालकर बैठा है।
बभनी विकास खंड के आसनडीह में होती लाल और राम चंद्र के खेत के खेत में लघु सिंचाई विभाग से बने कूप भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। किसान का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। जिसके कारण खेती करने में असुविधा हो रही है सिंचाई कूप निर्माण के नाम पर ठेकेदार लाखों रुपए डकार गए सरकार ने किसानों की खेती को सिंचित करने के लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा कूप निर्माण की योजना बनाई थी लेकिन ठेकेदारों ने योजना में बंदरबांट कर सेंधमारी करने में लगे हैं और कूप भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए किसान होती लाल व राम चंद्र ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए जांच कराए जाने की मांग की है विकास खंड में यदि देखा है तो तमाम सिंचाई कूप ऐसे मिलेंगे जो साल भर बाद भी पूरे नहीं हो सके और विभाग के अधिकारी जवाब देने में टाल-मटोल करने में लगे होते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार विनोद केशरी बंद गाड़ी में आते हैं और चले जाते हैं और हम लोगों का भुगतान आज तक नहीं हो सका और काम कर पैसे के तलाश में साल भर से भी ज्यादा समय बीत गया इसके अतिरिक्त भी संबंधित ठेकेदार विनोद केशरी के द्वारा बनवाए गए कितने सिंचाई कूप ऐसे हैं जिनकी मजदूरी का भुगतान आजतक नहीं हो सका और जितने भी सिंचाई कूपों का निर्माण कराकर गिलास के आकार में बंधवा दिया गया जिसमें एक भी कूप संतोष जनक नहीं है यदि कुछ लोगों की मानें तो पिछले वर्ष संबंधित ठेकेदार के नाम से बभनी थाने में प्रार्थना पत्र भी पड़ा था। इतना सबकुछ होने के बावजूद ठेकेदार विनोद केशरी को लघु सिंचाई विभाग के द्वारा ही कूपों का काम दुद्धी में चल रहा है।
जब इस संबंध में अवर अभियंता
काशीनाथ यादव से संपर्क किया गया तो विभाग के रसूखदार जेई जनाब फोन उठाना ही उचित नहीं समझते।
राहुल कुमार एई लघु सिंचाई विभाग
लघु सिंचाई विभाग के एई राहुल कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले का पता कर जांच कराया जाएगा।
बोले जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि जितने भी सिंचाई कूप अधूरे हैं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए संबंधित ठेकेदार के द्वारा जितने भी सिंचाई कूप बनवाए गए हैं उनकी जांच कराया जाना आवश्यक है जिससे पारदर्शिता स्पष्ट हो सके मजदूरी की आस में लोग सालभर से आस लगाए हैं जिनकी मजदूरी तत्काल दिलाई जानी चाहिए।

