(रँगेश सिंह)सोनभद्र। वाराणसी पुलिस और अधिवक्ता के बीच हुई घटना को लेकर अब सोनभद्र जिले में भी अधिवक्ताओं में आक्रोश साफ दिख रहा है। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने सदर तहसील परिसर से जुलूस निकालते हुए स्वर्ण जयंती चौक तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि वाराणसी के सदर तहसील परिसर से अधिवक्ताओं का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए वकीलों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और स्वर्ण जयंती चौक तक मार्च किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, आंदोलन और तेज किया जाएगा।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और यदि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।

