वोट चोरी मामले में सपा कार्यकर्ता ने मशाल जुलूस निकाला, जमकर किया नारेबाजी

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : में आज देर शाम समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालते हुए ‘SIR वापस लो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाए। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी और चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया।

बता दें कि राहुल गांधी के द्वारा वोटों की चोरी का आरोप लगाते हुए खुलासा किया था। आरोपों के बाद आज दिन में जहां NSUI कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था वही देर शाम को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

वहीं सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और पीडीए समाज के वोटों की लूट की जा रही है। चुनाव आयोग पर पहली बार नहीं बल्कि कई बार सवाल उठ चुके हैं और उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भी वोट की लूट हुई थी। भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है। सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है जबकि लोकतंत्र में विपक्ष की बात भी सुनी जानी चाहिए।

ये भी पढ़िए