सपा कार्यकर्ताओं ने, योगी सरकार के बजट को बताया हवा हवाई बजट

सोनभद्र : राबर्ट्सगज के बढ़ौली चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने, बजट को बताया हवा हवाई बजट और किया, जमकर विरोध प्रदर्शन,बजट को बताया जनविरोधी बढौली चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के बजट को जन विरोधी बताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौजूद सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि योगी सरकार ने अपना नौवां बजट पेश किया है,, जबकि प्रदेश मे 11 लाख सरकारी विद्यालय बंद पड़े है न तो किसानो की बात की गई है,न तो महिलाओं की बात की गयी है।प्रमोद यादव का कहना था कि इस जिले से भाजपा के चार विधायक हैं जिनमें से एक राज्य मंत्री भी शामिल हैं, जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है ना तो मरीजों को इलाज मिल पा रहा है,पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की महंगाई चरम पर है और शिक्षा व्यवस्था भी खराब है। ऐसे में बजट में सोनभद्र जिले के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया गया जिससे जनता त्रस्त है।सुरेश अगहरी,, जुनैद अंसारी ने कहा की आज कर्मचारी, परेशान है, प्रदेश मे लगातार महिलाओ पर महगाई की मार सरकार डाल रही है, प्रदेश मे महिला उत्पीड़न चरम पर है, प्रदर्शन मे मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, निमातुल्लाह, दिलीप शीतला पटेल, गोपाल गुप्ता,सूरज भारती, लालू भारती, सुनील कोल, रोहित गौर, हिफाज़त, मुन्ना कुशवाहा मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए