(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का सेक्टर स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वोटर लिस्ट में नाम बढाने, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर के किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक विजय सिंह गोड़ ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको एकजुट रखने वाली पार्टी है। इस पार्टी में जाति-धर्म नहीं सिर्फ विकास का काम होता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एम एल सी आशुतोष सिंहा ने सबको एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए कहा।साथ ही समाजवादी पार्टी के विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, विजय यादव,निरेन्द्र प्रताप गोंड़,रमेश यादव,अनवर अली, प्रधान संघ अध्यक्ष म्योरपुर प्रेम चन्द यादव, हृदय नारायण सिंह, अमित भारती, अमरेश प्रजापति, सुबलाल उरेती, दीनबंधु, अजय यादव, मुकेश जायसवाल इत्यादि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण ने किया।

