जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण-जनपद मेधावियो को मा0 जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित, दी गई बधाई व शुभकामनाएं
इण्टर के बाद भविष्य दिशा निर्धारण के लिए समय महत्वपूर्ण- अभ्युदय कोचिंग से जुड़कर करे प्रतियोगिताओ की तैयारी -जिलाधिकारी
(तौसीफ अहमद)मीरजापुर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ लोकभवन के आडीटोरियम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के परीक्षा-2025 में टापर्स/ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ को 21-21 हजार रूपये का डेमो चेक (जो उनके खाते में आनलाइन भेजा गया), टेबलेट व प्रशस्ति पत्र देकर तथा 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, रजत पदक व कांस्य पदक खिलाड़ियो को ‘‘मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के विभिन्न नवीन भवनो का शिलान्यास भी किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मझंवा शुचिस्मिता मौर्या, मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी एवं जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओ व उनके अभिभावको तथा अध्यापको की उपस्थिति में सजीव प्रसारण कर पूर कार्यक्रम को दिखाया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में मा0 विधायकगण व जिलाधिकारी तथा अध्यक्ष नगर पालिका मीरजापुर के द्वारा जनपद मेधावी/उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टापर्स छात्रो को 21 हजार रूपये का चेक, टेबलेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित करते हुए उन्हें आगे कक्षाओ में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल सहित अध्यक्ष नगर पालिका मीरजापुर ने छात्र-छात्राओ को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओ के बेहतर शिक्षा के हित सर्वांगीण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है इसका वृहद स्तर पर स्कूलो,

कालेजो में प्रचार प्रसार कर छात्रो को लाभान्वित किया जा रहा हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन छात्र-छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी के लिए आप सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थीगण और छात्रो के लिए रोल माॅडल है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल परीक्षा के बाद इण्टर व आगे की कक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु अनवरत कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने इण्टरमीडिएट में पढ़ने वाले इण्टर पास करने वाले विद्यार्थियो को अपील करते हुए कहा कि इण्टर के बाद भविष्य दिशा निर्धारण करने का महत्वपूर्ण समय होता है यही समय यदि छात्र इधर उधर अपना समय बरबाद करता है भविष्य निर्धारण में काफी कठिनाई होती है अतएव सभी छात्र-छात्राएं इस दौरान अपनी शिक्षा पर विशेष बल देते हुए उन्हें किस दिशा में आगे बढ़ने की लालसा है उस दिशा का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पढ़ाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि काफी अच्छे-अच्छे पुस्तके व आनलाइन प्रतियोगिताओ के लिए पढ़ाई कराई जा रही है उसका उपयोग करे। उन्होंने कहा कि जनपद जुबली इण्टर कालेज में प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियो को विभिन्न प्रतियोगिताओ की तैयारी के लिए निशुल्क अभ्युदय कोचिंग चलाई जा रही है उसमें भी अपना नामांकन कराकर नीट, जे0ई0ई0, आई0ए0एस0, पी0सी0एस0 व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी व अन्य आगंतुको का स्वागत व आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

