(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113
म्योरपुर,सोनभद्र।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौबंध में शनिवार की सुबह कुएं में गिरकर उसमें डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह करीब सात बजे सुबेर (14) पुत्र शर्मा निवासी लौबंध अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं के जगत पर बैठा था तभी अचानक

असंतुलित होकर कुएं में गिर पड़ा। परिजनों ने किशोर को कुएं में गिरता देख शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पुछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।उधर किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और वे दहाड़े मारकर रोने लगे।

