बीएनएस में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र : चोपन थाना क्षेत्रान्तर्गत सलखन के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर एक ट्रेलर नं0- UU 78 GN 4318 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सड़क के किनारे खड़े अंशु भारती उर्फ अन्नू पुत्र स्व0 शंकर उम्र करीब 27 वर्ष, अंश जायसवाल पुत्र बिंदु उम्र 06 करीब वर्ष और जान्हवी पुत्री बिंदु उम्र 04 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र को टक्कर मार दिया जिससे उक्त सभी को गंभीर चोटे आ गई सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लोढ़ी उपचार हेतु भेजा गया था जिसमें उपचार के दौरान सभी लोगों की मृत्यु हो गई है। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-203/2024 धारा 105, 324(4),125(2) बीएनएस बनाम महेन्द्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम कुरूस्ती कलां पोस्ट दमपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर उम्र करीब 44 वर्ष पंजीकृत किया गया। 
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम कुरूस्ती कलां पोस्ट दमपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर उम्र करीब 44 को सलखन चौराहे के पास से आज गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

ये भी पढ़िए