शशिचौबे (अहिंसा एक्सप्रेस). डाला (सोनभद्र) स्थानीय नगर स्थित कार्यालय पर अपनावदल एस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अंजनी पटेल को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने परनगर मे एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन कर लोगो द्वारा स्वागत किया गया। डाला वासियों के साथ विनोद यादव ( कार्यवाहक प्रदेश सचिव श्रमिक मंच ) के नेतृत्व में सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया l स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि आनंद पटेल दयालु ( कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच ) और विशिष्ट अतिथिगण – श्री आलोक पांडेय ( कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच ) और जनाब महताब आलम ( कार्यवाहक प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच ) जी रहे।

स्वागत समारोह की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह पटेल ( पूर्व जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच ) द्वारा किया गया और कार्यक्रम का कुशल संचालन, स्वागत समारोह का नेतृत्व कर रहे विनोद यादव जी ने किया l
स्वागत समारोह में मौजूद रहे डाला के पूर्व सीमेंटकर्मियों, माताओं – बहनों, नौजवानों- युवाओं ने अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा मा अनुप्रिया पटेल जी ( केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ) एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. आशीष पटेल जी ( कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ) का बहुत ही आभार व्यक्त किया जिनकी वजह से आज जिलाध्यक्ष जैसा बहुत ही महत्वपूर्ण पद डाला नगर को प्राप्त हुआ l
मुख्य अतिथि श्री आनंद पटेल दयालु जी ने भी राष्ट्रीय नेतृत्व का बहुत ही आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज अपना दल एस उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय दल की मान्यता प्राप्त करते हुए प्रदेश की तीसरी सबसे मजबूत पार्टी बन चुकी है जो सर्व समाज को साथ लेकर विकास को गति प्रदान कर रही है और पिछड़े दलित शोषित वंचित समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है साथ ही उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल जी के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में संगठन बूथ स्तर तक बहुत ही मजबूत बनेगा।

विशिष्ट अतिथिगणों ने भी पार्टी विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार व्यक्त किया गया ।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अंजनी पटेल ने राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद सोनभद्र में डाला नगर स्थित पूर्व सरकारी डाला सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत रहे एक छोटे से कर्मचारी के बेटे पर विश्वास करके जनपद – सोनभद्र की जिम्मेदारी देकर जो भरोसा किया है , निश्चित तौर पर संगठन की मजबूती और जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किए जाने के प्रति वचनबद्ध रहूंगा l साथ ही स्वागत समारोह में उपस्थित सम्मानित सभी पत्रकार बंधुओं, सभी पार्टी पदाधिकारीगण कार्यकर्ता बंधुओं और उपस्थित सम्मानित डालावासियों का बहुत ही आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामनाएं प्रेषित कीं l
समारोह के अध्यक्षता कर रहे चंद्रशेखर पटेल जी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पिछले 25 वर्षों के सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष के विषय में बहुत ही विस्तार से प्रकाश डाला और स्थानीयो ने कहा कि पहली बार डाला के किसी व्यक्ति को जिलाअध्यक्ष कि कमान दिया जाना डाला के लिए गौरव कि बात है। अंजनी पटेल डाला सिमेण्ट श्रमिको के आन्दोलनो से संघर्ष करके आज इस मुकाम पर है।इन्होने जिस मुद्दे को छेडा उसे पुरा कराकर हि छोडा यह इनकी विशेषता है।
स्वागत समारोह के मुख्य व्यवस्थापक अरुण पटेल, सर्वेश पटेल, संजय गुप्ता जी रहे l
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र पटेल भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष त्रिपाठी, रिशु जायसवाल, सोनू कुमार और अपना दल एस के कार्यवाहक पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष जनाब शिब्बू शेख , जिला महासचिव श्री संतोष पटेल , जिला सचिवगण सतीश पटेल व संतोष कनौजिया, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विकास पटेल, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष विकास गोड़, जिलाध्यक्ष युवा मंच केडी सिंह, घोरावल विधानसभा महासचिव महेंद्र पटेल , वरिष्ठ नेता व समाजसेवी रविनाथ सिंह , आजाद भाई पटेल, डॉ राकेश पटेल, आजाद भाई पटेल, केदार चंद्रवंशी, श्री रामनिवास भारती, विश्वनाथ चौधरी, सदानंद पांडेय, श्री दयाशंकर पटेल, ओम प्रकाश पटेल, लवकुश पटेल, अंशु तिवारी, श्री मनोज पटेल, आदित्य पटेल, श्री हिमांशु यादव, सज्जन, श्रीमती रेखा पटेल,अनीता पटेल, बहन अंचिता यादव, ऋषि पटेल आदि बहुत सारे सम्मानित लोग मौजूद रहे जिनमें से कई लोगों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए l

