मुख्यमंत्री योगी की विकासवादी सोच से बदल रही सोनभद्र की तस्वीर, 54 नई औद्योगिक इकाइयों से 4500 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

एसीसी सीमेंट प्लांट सहित कई बड़ी परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू, निवेशकों की समस्याओं का युद्धस्तर पर हो रहा निस्तारण


(ऋषभ सिंह)सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते सोनभद्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। कभी पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले सोनभद्र में अब निवेश और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत निवेश करने वाली 54 कंपनियों ने जिले में उत्पादन शुरू कर दिया है, जिससे 4500 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और लगभग 10 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इन 54 औद्योगिक इकाइयों में करीब 5609 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत कुल 67 परियोजनाओं को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए चिन्हित किया गया था, जिनका कुल प्रस्तावित निवेश 1.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें से 19 परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं और उनके संचालन के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सलई बनवा स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट से शीघ्र ही पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एनटीपीसी का सोलर प्रोजेक्ट भी अंतिम चरण में है। वहीं ज्वालामुखी इंटरप्राइजेज की परियोजना भी जल्द शुरू होने वाली है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर रहा है ताकि सभी परियोजनाएं शीघ्र धरातल पर उतरें और जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें। उनका कहना है कि औद्योगिक विकास से न केवल पलायन पर रोक लगेगी, बल्कि सोनभद्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी मजबूत भूमिका निभाएगा।
प्रमुख उत्पादन शुरू करने वाली इकाइयां
कंपनी
निवेश (करोड़ रुपये)
रोजगार
ओबरा-सी
13,005
2,500
एमप्लस तुंगभद्रा
200
500
वल्लुप ब्रेविंग
48
90
काशी विश्वनाथ डेयरी
45
60
सोन स्टील
10

ये भी पढ़िए